#Jalwa: भारत में ना सही...पाकिस्तान में HOUSEFULL है शाहरूख की फैन!
शाहरूख खान की फैन को भारत में भले ही कम दर्शक मिल रहे हों लेकिन पाकिस्तान में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं तीन दिन में फिल्म 5 करोड़ की कमाई कर चुकी है जो अपने आप में एक बेहतरीन रिकॉर्ड है।
शाहरूख खान को वैसे भी पाकिस्तान में फैन्स बहुत पसंद करते हैं और यही कारण है कि पाकिस्तान में फैन की कमाई धुंआधार तरीके से चल रही है। इसके पहले भी शाहरूख की कई फिल्मों ने पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं जिनमें माई नेम इज़ खान प्रमुख है।
[BangOn Khan: सलमान - शाहरूख - आमिर से बेहतर, करोड़ों में बढ़ाई फीस]
एक वितरक की मानें तो पाकिस्तान में फैन की सबसे ज़्यादा कमाई कराची और लाहौर से हुई है। प्रशंसकों ने फिल्म को खूब पसंद किया है क्योंकि ज्यादातर सिनेमा घरों में अगले एक हफ्ते की टिकट बुक हो गई है।
पिछले साल भी बजरंगी भाईजान ने पाकिस्तान में तहलका मचा दिया था। हालांकि बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में वहां बैन ही होती हैं। हाल ही में आई नीरजा भी पाकिस्तान में बैन थी।
जानिए पाकिस्तान में आमिर से लेकर शाहरूख तक का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications

