शाहरुख खान के फैन ने दी जान देने की धमकी- सुपरस्टार से नए साल पर कर रहे हैं ये मांग
सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोविंग कितनी शानदार हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन शाहरुख खान ने लगातार फ्लॉप्स के चलते एक लंबे ब्रेक पर रहने का मन बना लिया है। काफी समय से उन्होने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। आखिरी बार उनको फिल्म जीरो में देखा गया था जो कि उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। लेकिन अब उनके फैंस को ये बात नागवार गुजरने लगी है कि शाहरुख खान किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रहे हैं और ना ही फिल्म का एलान कर रहे हैं।
ऐसे में एक उनके फैन ने ऐसी धमकी दे डाली है कि शाहरुख खान को सोचना पड़ सकता है। गौरतलब है कि एक फैन ने सोशल मी़डिया पर लिखा है कि अगर आपने 1 जनवरी 2020 को अपनी नई फिल्म का एलान नहीं किया तो मैं आत्महत्या कर लूंगा, मैं दोहराता कि मैं आत्महत्या कर लूंगा।

इसके साथ उसमे ये भी गुजारिश की है कि शाहरुख खान के फैंस ट्विटर पर "#WeWantAnnouncementSRK ट्रेंड करवाएं। बता दें कि इस फैन का ट्वीट काफी धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
अब देखना ये है कि शाहरुख खान इस ट्वीट के जवाब में क्या कहते हैं। आपको दिखाते हैं शाहरुख खान की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications