थप्पड़ से नहीं...प्यार से भी नहीं...बस शाहरूख से 'डर' लगता है साहब!
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान की फैन का ट्रेलर आ चुका है और अब फैन्स को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन ज़रा ठहरिए जनाब, अगर सूत्रों की मानें तो शाहरूख खान की फैन का प्लॉट उनकी फिल्म डर जैसा है।
दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा को लग रहा था कि काफी अरसे वो डर वाला शाहरूख खान कहीं खो गया है। जिसकी आवाज़ में ककककक किरण सुनते ही फैन्स तालियां मारने लग जाते थे।
[#FanTrailer: शाहरूख की जबरा फिल्मों का एक धमाका]
बस इसलिए, उन्होंने फिल्म का एक छोटा सा ट्विस्ट डर से इंस्पायर होकर रखा है। फिल्म में गौरव नाम का एक लड़का आर्यन खन्ना नाम के हीरो का सबसे बड़ा फैन होता है।
लेकिन अपनी इस दीवानगी में वो कुछ ऐसा कर बैठता है जिसके कारण उसका खुद का और उसके सुपरस्टार का काफी नुकसान होगा। ठीक वैसे ही जैसे डर में शाहरूख खान ने अपना और जुही चावला का नुकसान किया था।
वैसे जानिए कि शाहरूख के ये फैन सुपरस्टार्स उनकी कौन सी रीमेक के लिए हैं परफेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications














