..................... Shahrukh Khan's Family pleads, Allow us to send home cooked food for Aryan Khan! शाहरुख खान के परिवार ने लगाई गुहार, आर्यन खान के लिए जेल पहुंचे घर का बना खाना! - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के परिवार ने लगाई गुहार, आर्यन खान के लिए जेल पहुंचे घर का बना खाना!

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों विवादों में हैं और उनके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनको ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था और उनको कहना था कि आर्यन को ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस केस को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की खबर आती रहती हैँ। अब पता चला है कि शाहरुख खान के परिवार ने ऐसी गुहार लगाई है कि...

आर्यन खान के लिए घर का बना खाना जेल में देनें की अनुमति दी जाए। हालांकि इसको लेकर अनुमति दी गई है या नहीं वो साफ नहीं हो पाया है। आर्यन खान को जेल का रुटीन फॉलो करना पड़ रहा है और उनको इसलिए सुबह 6 बजे ही उठा दिया जाता है।

shahrukh khan, aryan khan, शाहरुख खान, आर्यन खान

उनको जेल में टहलने की भी इजाजत नहीं है। अब देखना ये है कि जमानत याचिका की अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट से किस तरह का फैसला सुनाया जाता है।

आर्यन खान की रिहाई

आर्यन खान की रिहाई

फिलहाल शाहरुख खान को लेकर खबर आई थी कि उन्होने पूरी तरह से सोना छोड़ दिया है और ठीक से खाना पीना भी नहीं कर रहे हैँ। शाहरुख खान इसके अलावा अपनी फिल्म की शूटिंग भी छोड़ चुके हैं और उनका पूरा ध्यान आर्यन खान की रिहाई पर लगा हुआ है।

सिर्फ दुआओं का सहारा

सिर्फ दुआओं का सहारा

शाहरुख खान आर्यन के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं लेकिन किसी भी तरह से उनको जमानत नहीं मिल पा रही है। शाहरुख खान वो सितारे हैं जिनको पूरी दुनिया प्यार करती है लेकिन इस वक्त उनको सिर्फ दुआओं का सहारा ही है।

उम्मीद है

उम्मीद है

ऐसा कहा जा रहा है कि आर्यन खान को अगली सुनवाई के दौरान जमानत मिलने की उम्मीद है। जिस दिन आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था वो क्रूज पर पार्टी कर रहे थे और उस क्रूज पर उनके अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 8 लोगों को गिरफ्तार किया

8 लोगों को गिरफ्तार किया

लेकिन एनसीबी ने वहां से करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया था और इसमें आर्यन खान के दोस्त भी हैं। हालांकि बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि लगातार ये कह रहे हैं..

टारगेट किया जा रहा है

टारगेट किया जा रहा है

उनका मानना है.. शाहरुख खान के बेटे को इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वो सुपरस्टार के बेटे हैँ। कुछ का मानना है कि आर्यन के पास से किसी तरह का ड्रग्स नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X