शाहरूख के 8 पैक की दिवानी हुई बीवी गौरी...
आम तौर पर गौरी खान मीडिया से कम ही मुखातिब होती हैं और अगर होती भी हैं तो जनरल बातें ही करती हैं लेकिन इस बार लगता है कि बात कुछ अलग थी तभी तो अपने मियां की तारीफ करते हुए उनके मुंह नहीं थक रहे थे।
शाहरूख के 8 पैक की दिवानी हुई बीवी गौरी...
गौरी खान ने खुलकर कहा कि उन्हें शाहरूख खान के 8 पैक बहुत अच्छे लग रहे हैं। गौरी ने कहा, "मुझे लगता है उन्होंने एटपैक एब्स के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है और उसका परिणाम नजर आ रहा है। वह कमाल के लग रहे हैं।"
गौरतलब है कि शाहरूख की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में उनके 8 पैक देखकर हर कोई हैरान रह गया है। 'हैप्पी न्यू ईयर' का निर्माण शाहरुख और गौरी की फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिली एंटरटेंमेंट के बैनर तले हुआ है, जिसकी निर्देशक फराह खान हैं।
शाहरुख और गौरी ने 1991 में शादी की थी
बॉलीवुड के हॉट और परफेक्ट कपल शाहरुख और गौरी ने 1991 में शादी की थी और वे तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अब्राम के माता-पिता हैं। शाहरूख हमेशा कहते हैं कि उनकी बीवी ही उनकी ताकत है और उनके बच्चे उनके जीने का मकसद।
आईये डालते हैं एक नजर आने वाली ‘हैप्पी न्यू ईयर' की तस्वीरों पर एक खास नजर..


Click it and Unblock the Notifications