#Awww: शाहरूख खान का ईद प्लान सुनकर आप बस मुस्कुरा देंगे

ईद आ चुकी है और सब ईद के लिए तैयार हैं और शाहरूख खान ने अपने ईद का प्लान इतने प्यार से शेयर किया कि आप बस मुस्कुरा देंगे। दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरूख खान से ईद के बारे में पूछा गया।

शाहरूख खान ने कहा कि हर साल की तरह, इस साल भी ईद पर पार्टी होगी। हालांकि पार्टी कब, कहां और कैसे होगी ये मैं आप सबको बाद में बता दूंगा।

shahrukh khan eid

इतना ही नहीं, शाहरूख खान ने उस इवेंट के हर रिपोर्टर को ईद पर पार्टी में आने का न्योता दिया। हालांकि एक रिपोर्टर बड़े उतावले हो गए और शाहरूख से पूछा कि पार्टी कब है।
[ एक ही दिन में शाहरूख - सलमान ने साथ में किया तीसरा धमाका!]

शाहरूख ने भी उतने ही प्यार से जवाब दिया - भाई तू बता दे तू कब फ्री है। तभी कर लेंगे। बस फिर तो एक बार और शाहरूख खान की हाज़िरजवाबी पर सब हंस दिए।

शाहरूख खान की रईस पहले सुलतान के साथ रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब फिल्म जनवरी में रिलीज़ होगी। इसके अलावा अगस्त से वो आनंद एल राय की फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे।
[#Keemat...बॉलीवुड के सर का ताज होता है...1 चुटकी KHAN!]

वहीं सूत्रों की मानें तो उनकी गौरी शिंदे वाली फिल्म भी पूरी है और इस साल नवंबर में रिलीज़ हो सकती है। इसके अलावा शाहरूख खान इम्तियाज़ अली और आदित्य चोपड़ा की भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X