WHATTT: शाहरूख खान के लिए एक और आफत....एक नहीं, दो नहीं ट्रिपल क्लैश....दिसंबर 2018 में महाटक्कर
शाहरूख खान के लिए मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं लेती हैं। उनकी हैरी मेट सेजल का क्लैश उन्होंने इतनी मुश्किल से बचाया था और अब ये तो सबको पता है कि उनकी बौने वाली फिल्म सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर केदारनाथ से क्लैश कर रही है।
इसी तारीख पर रोहित शेट्टी के टेंपर रीमेक आने की भी संभावना है। वहीं अब शाहरूख खान के लिए एक और मुसीबत सामने खड़ी है। अब खबर है कि केदारनाथ और आनंद की फिल्म में थोड़ी सी समानता है।
Recommended Video


दरअसल, हाल ही में शाहरूख की बौने वाली फिल्म से सेट की एक तस्वीर लीक हुई है जिस पर लिखा है आफिया वेड्स बऊआ। यानि कि फिल्म में ये शाहरूख - अनुष्का के किरदारों का नाम है। और नाम से ऐसा लग रहा है कि ये एक हिंदू मुस्लिम प्रेम कहानी हो सकती है।
वहीं केदारनाथ में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत के बीच भी एक हिंदू मुस्लिम प्रेम कहानी है। उम्मीद है कि ये हिंदु मुस्लिम रोमांस लोगों को पसंद आएगा। आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड के बेस्ट मुस्लिम - हिंदु रोमांस


Click it and Unblock the Notifications
