..................... रिलीज से पहले ही Dunki बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म? Shahrukh Khan's Dunki will be the first film to be shot in Saudi Arabia location? - Hindi Filmibeat

रिलीज से पहले ही Dunki बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म? Shahrukh Khan का बड़ा धमाका!

shahrukh khan dunki

किंग खान शाहरुख खान आज यानि 2 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर हर जगह से उनको बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर पठान का टीजर रिलीज किया है जो कि पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस वक्त राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी भी चर्चा में है और कुछ ऐसा सामने आया है जो कि फैंस को काफी पसंद आने वाला है।

शाहरुख खान इस फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग लोकेशन को लेकर पता चला है कि ऐसा पहले किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं हुआ है। जी हां, ये फिल्म डंकी ऐसी लोकेशन पर शूट होगी, जिसको पहले कभी नहीं देखा गया है।

खबरों की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म डंकी पहली ऐसा फिल्म होगी जो कि साउदी अरब में शूट होगी। ये फिल्म जेद्दाह के आसपास शूट की जानी है। इसके पहले किसी भी फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ है।

शाहरुख खान इस फिल्म के लिए काफी जल्दी उड़ान भरने वाले हैं और इसके अलावा वो कई लोकेशंस पर होंगे। वो फिलहाल घर पर हैं और अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बीती रात मन्नत के सामने फैंस की भीड़ देखी गई थी।

राजकुमार हिरानी के साथ पहली बार नजर आएंगे-

शाहरुख खान ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं लेकिन वो पहली बार राजकुमार हिरानी के साथ नजर आने वाले हैं। राजकुमार हिरानी वो निर्देशक हैं जिन्होने आज तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। शाहरुख खान के साथ डंकी का ऐलान उन्होने किया था और फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं। किंग खान ने कहा था कि वो काफी समय से इसके इंतजार में थे।

वर्कफ्रंट-

डंकी के अलावा शाहरुख अपनी कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इस लिस्ट में जवान और पठान भी शामिल हैं। सबसे पहले पठान रिलीज होगी जिसकी तारीख 25 जनवरी 2023 है। इसके बाद इन दोनों फिल्मों से बड़ा धमाका होगा। हाल ही में शाहरुख खान फिल्म ब्रह्मास्त्र में दमदार कैमियो के साथ नजर आए थे। उनको काफी पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X