Breaking Buzz: फाईनल हुई शाहरूख खान की डॉन 3, नाम जानकर दुख होगा
फरहान अख्तर और शाहरूख खान आखिरकार, डॉन 3 के लिए साथ आ रहे हैं। खबर है कि एक्सेल इंटरटेनमेंट, जल्दी ही फिल्म की घोषणा कर देगा। फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है और इस बार ये डॉन सीरीज़ की आखिरी फिल्म होगी। सबका मानना है कि सीरीज़ को खींचने से अच्छा है इसे शानदार अंत दिया जाए।
फिल्म का नाम होगा डॉन द फाईनल चैप्टर यानि कि डॉन की ज़िंदगी की किताब का आखिरी चैप्टर। और इस बार फिल्म में फरहान अख्तर भी एक अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में जंगली बिल्ली यानि कि प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगीं और फिल्म के लिए नया चेहरा ढूंढा जा रहा है।

गौरतलब है कि ज़ीरो के बुरी तरह फ्लॉप हो जाने के बाद से शाहरूख खान किसी भी एक्सपेरिमेंट से दूर रहना चाहते हैं। यही कारण हैं कि उन्होंने राकेश शर्मा बायोपिक छोड़ दी और फरहान अख्तर से डॉन पर काम शुरू करने की बात की। और डॉन पर काम तुरंत ही शुरू हो गया।
शाहरूख खान और फरहान अख्तर दोनों को ही एक दूसरे की ज़रूरत है। ये सीक्वल शाहरूख खान को वापस बॉक्स ऑफिस गेम में ला सकते हैं। फिलहाल तो वो हर फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस की रेस से और दूर होते जा रहे हैं।
वहीं उनकी हर फिल्म के साथ दर्शकों की उम्मीद थोड़ी सी और टूट जाती है। अब देखना है कि फरहान अख्तर की डॉन 3 के बाद, शाहरूख खान का अगला प्रोजेक्ट क्या होता है।
तब तक आपको याद दिला देते हैं बॉलीवुड की बेस्ट सीरीज़ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications