Waoo..इतने सालों बाद होगी US में शाहरुख के दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों की स्क्रीनिंग
शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों की स्क्रीनिंग अमेरिका के थियेटर में की जाएगी।
फैथम इवेंट्स "बेस्ट ऑफ बॉलीवुड सीरिज" अमेरिका के थियेटर में लेकर आ रहा है जिसकी शुरुआत जुलाई से होगी और इसमें 2002 में आई रोमांटिक फिल्म देवदास पहले दिखाया जाएगा। फैथम ने घोषणा की है कि वो दो बड़ी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की स्क्रीनिंग करेगी जो अगले 6 सालों तक चलेगी।
इसे बॉलीवुड का उत्तरी अमेरिका में पहला बॉलीवुड क्लासिक फिल्म सीरिज माना जा रहा है। इस सीरिज में भारत की ईरोज इंटरनेशनल, यश राज फिल्मस सहित और भी स्टूडियो की फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। फैथम जो लाइव इवेंट करवाता है उन्होंने ऐसा करने का फैसला लिया है।

जाहिर है वहां रह रहे भारतीयों के लिए और साथ ही बॉलीवुड की फिल्में पसंद करने वाले अमेरिकियों के लिए भी अच्छा मौका है। खासकर शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर फिल्में वीर जारा और देवदास इस कड़ी में पहली फिल्में होंगी।
इस सीरिज में आगे भी बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी और ऐसा होगा तो जाहिर है बॉलीवुड फिल्मों से अमेरिकी भी रूबरू होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











