'शिवाय' vs 'ऐ दिल है मुश्किल'.. इस लड़ाई में शाहरूख खान भी हो गए शामिल!

By Neeti

आलिया भट्ट और शाहरूख खान स्टारर फिल्म 'डियर ज़िंदगी' के ट्रेलर रिलीज की घोषणा हो चुकी है। जी हां, गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। हम्मम.. अब यह तो सबको पता है कि इस साल दिवाली पर अजय देवगन की शिवाय और करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का घमासान होने वाला है।

शाहरूख ने अक्षय का रास्ता छोड़ा.. तो ऋतिक ने शाहरूख का.. टली जोरदार टक्कर!

बता दें, डियर जिंदगी का ट्रेलर करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से जोड़ा जाएगा। यानि की 28 अक्टूबर को शाहरूख की नई फिल्म का ट्रेलर फैंस देख सकेंगे।

Dear Zindagi

डियर जिंदगी कहानी है एक लड़की की.. जो फिल्ममेकर बनना चाहती हैं। जबकि शाहरूख खान एक थेरेपिस्ट के रोल में दिखेंगे।

फिल्म में शाहरूख, आलिया के अलावा अली जफर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल कपूर मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने सवाल किया था कि शाहरूख 50 साल के हैं, जबकि आलिया 22 की.. ये कैसी जोड़ी! जिस पर गौरी शिंदे ने साफ साफ कहा है कि यह काफी अलग तरह की कहानी है, न कि रोमांटिक लव एंगल।

फिल्म का ट्रेलर करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के साथ 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

बता दें, इस दिन करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल और अजय देवगन की फिल्म शिवाय रिलीज होने वाली है। यानि की अंजाने में ही लेकिन शाहरूख खान इस लड़ाई में शामिल हो चुके हैं।

यहां देख सकते हैं आप गौरी शिंदे के फिल्म के शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें। आलिया से जब पूछा गया कि क्या वे शाहरूख के काम करने की बात से उत्साहित हैं? तो आलिया ने कहा कि मैं काफी नर्वस हूं.. और काफी उत्साहित भी।

बता दें, आलिया भट्ट शाहरूख की बहुत बड़ी फैन हैं। लेकिन साथ में काम करने की बात पर आलिया ने कहा कि शाहरूख अपने कोस्टार को काफी कंफर्टेबल कर देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X