पूल में कुछ इस अंदाज में नजर आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो अगर दोस्तों के साथ बाहर घूमने भी निकलती हैं तो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।सुहाना खान की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में सुहाना पूल में नजर आ रही हैं और बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। सुहाना खान की यह तस्वीर धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। सुहाना की तस्वीर को देखकर आप भी मानेंगे कि उनके अंदर सुपरस्टार बनने के सारे गुण अभी से नजर आ रहे हैं।

सुहाना खान हमेशा ही बेहद खूबसूरत लगती हैं और उनकी अभी से अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वो पापा शाहरुख खान के साथ, मम्मी गौरी के साथ या किसी के भी साथ नजर आएं उनके सामने बाकियों का स्टारडम भी फीका पड़ जाता है।
Recommended Video

फिलहाल सुहाना अपनी पढ़ाई कर रही हैं और पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वो बॉलीवुड में करियर बना सकती हैं।शाहरुख खान पहले भी कई बार बोल चुके हैं कि उनके घर में कम से कम हर किसी के पास ग्रेजुएशन तक की डिग्री तो होनी ही चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications