सुहाना खान ने शुरु की शूटिंग, वायरल Photos ने खोला राज, हो रही है डेब्यू की तैयारी!
Recommended Video

शाहरुख खान की साहबजादी सुहाना खान के दिल में एक्टर बनने का ही सपना पल रहा है और इसका सुबूत आपको हमेशा कहीं ना कहीं मिलता ही रहता है। हाल ही में सुहाना खान ने रोमियो जूलिएट प्ले किया था और शाहरुख खान ने उनकी काफी तारीफ की थी। अब जो फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उनको देखकर लगता है कि वो जल्दी ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।
वायरल हुई तस्वीरों में सुहाना खान किसी तरह की शूटिंग कर रहीं हैं और जिसका पूरा सेटअप वहां नजर आ रहा है। इस दौरान उनके कुछ साथी भी नजर आ रहें हैं। ये फोटोज यूएस की हैं जिनमें सुहाना खान काफी ज्यादा बिजी लग रही हैं।

इन तस्वीरों में आपको दिखेगा कि सुहाना खान ने कोई शॉट दिया है और उसके बाद स्क्रीन पर उसको निहार रही हैं। अब इन तस्वीरों के बाद उनकी चर्चा अभिनय को लेकर हो रही है।
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने खुद इस बात का ऐलान किया था कि उनकी बेटी एक एक्ट्रेस बनना चाहती है और वो उनके फैसले का पूरी तरह से सम्मान करते हैं। हालांकि वो अभी पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं लेकिन उनके फैंस जानना चाहते हैं कि वो कब शुरआत करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications