सुहाना खान ने शेयर की अपनी सेल्फी सीरीज, ब्लैक आउटफिट में दिखाया ग्लैमरस लुक, PICS वारयल
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती दिखती हैं। सुहाना ने भले ही एंटरटेनमेंट जगत में एंट्री नहीं ली है, लेकिन कोई शक नहीं कि उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि देखते ही देखते सुहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा जाती है।
स्टारकिड ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में सुहाना मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं, जहां उन्होंने ब्लैक टॉप और लेदर पैंट्स पहना हुआ है और काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

सुहाना ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वहां के लाइफ की तस्वीरें शेयर करती हैं। बता दें, सुहाना को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। कुछ समय पहले ही सुहाना ने अपना इंस्टाग्राम प्राइवेट से पब्लिक किया है।


Click it and Unblock the Notifications