विपक्ष को भी रास नहीं आया शाहरुख का ऑन ड्यूटी महिला कांस्‍टेबल को बाहों में भरना

Shahrukh Khan's dance with Kolkata police officer draws criticism
कोलकाता। अकसर विवादों में रहने वाले बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अब एक नये तरह के विवाद में फंस गये हैं। शाहरुख खान इस बार एक महिला पुलिस कॉस्टेबल को लेकर चर्चा में है। पश्चिम बंगाल के जाने-माने न्‍यूज पेपर आनंद बाजार में प्रकाशित एक खबर की मानें कोलकाता पुलिस के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शाहरुख खान ने मंच पर ही एक महिला पुलिस कॉस्टेबल के साथ डांस किया। इतना ही नहीं डांस के दौरान शाहरुख खान ऑन ड्यूटी उस महिला कांस्‍टेबल को गोद में उठा लिया। इस मौके पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। शाहरुख की इस हरकत के बाद बवाल मच गया है।

शाहरुख खान की इस हरकत के बाद से पश्चिम बंगाल विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'दीदी के ब्रांड एम्बेसडर शाहरुख खान को कोलकाता पुलिस की वर्दी पहने हुए महिला पुलिस अधिकारी के साथ नाचते हुए देखकर मुझे शर्म आ रही है, मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री को भी शर्म आनी चाहिए, मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए उन्होंने संविधान का पालन करने की कसम खाई थी, संविधान किसी सरकारी कर्मचारी को अपनी वर्दी पहनकर नाचने की इजाजत नहीं देता है, लेकिन मुख्यमंत्री ने ऐसा करने की इजाजत दी जो कि संविधान का अपमान है।'

उल्‍लेखनीय है कि शाहरुख खान बंगाल टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर हैं। शाहरुख की इस हरकत पर कई पुलिसकर्मियों ने भी आपत्ति जताई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ पुलिसकर्मियों का कहना है कि यूनिफाॅर्म की अपनी एक गरिमा होती है और ऑन ड्यूटी अफसर का इसे पहनकर डांस करना वर्दी की मर्यादा को कम करना सरीखा है। हालांकि, ज्‍वाइंट पुलिस कमिश्‍नर राजीव मिश्रा ने यह कहते हुए मामले को रफादफा करने की कोशिश की कि यह पुलिस की ओर से आयोजित एक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम था। लोगों को इसे उसी सकारात्‍मक नजरिए से देखना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X