जर्मनी में Shahrukh Khan की दीवानी, हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में Pathaan के इस गाने पर झूमे फैंस!

सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है ये किसी से छिपा नहीं है और अक्सर देखा जाता है कि विदेश से भी उनके चाहने वालों के वीडियो और तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल एक वीडियो सीधे जर्मनी से सामने आया है जहां शाहरुख खान के फैंस उनके गाने झूमे जो पठान पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, जर्मनी के सर्द मौसम से सीधे ये वीडियो सामने आया है और छा गया है।
इस दौरान शाहरुख खान के फैंस सड़क पर उतर आए और जमकर डांस किया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, "जर्मनी भी तुम्हारे साथ नाच रहा है। माइनस डिग्री सेल्सियस में।
मुझे उम्मीद है कि आप फिर कभी आएंगे।" जैसे ही ये पोस्ट सामने आया शाहरुख खान इसपर रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए। उन्होने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ''ओह हां जर्मनी, सर्द मौसम में डांस करने के लिए आपका धन्यवाद।'' जैसे ही शाहरुख खान ने इस वीडियो को देखकर इसपर रिएक्ट किया वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो गया।
पठान कर रही है कमाई
शाहरुख खान की इस फिल्म ने रिलीज के बाद कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और इस वक्त 800 करोड़ का बिजनेस पार कर चुकी है। काफी जल्दी फिल्म नए कीर्तिमान बनाने वाली है।
शाहरुख खान ने काफी समय के बात वापसी की थी और उन्होने भी ऐसी वापसी की उम्मीद शायद नहीं की थी। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जो कि सीधे जर्मनी से सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications