Pathaan: रिलीज के 12 घंटों में ही, ओटीटी पर रिकॉर्ड बना रही है शाहरुख खान की 1000 करोड़ी फिल्म

shahrukh-khan-s-blockbuster-pathaan-is-making-records-on-ott-within-12-hours-of-its-release

Pathaan on OTT: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान' को सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म अब ओटीटी पर भी रिकॉर्ड बना रही है। बता दें, पठान रिलीज होने के 12 घंटे के भीतर ही ओटीटी पर रिकॉर्ड बना रही है।

वर्ल्डवाइड 1046 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी पठान भारत में सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे ओपनर रही और ओवरसीज में भी बड़े रिकॉर्ड बनाए। वहीं, अब ओटीटी पर इसका जादुई सफर जारी है। फिल्म ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड करती है और ग्लोबल चार्ट में भी एंट्री कर चुकी है।

नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड

पठान ने 22 मार्च को डिजिटल दुनिया में कदम रखा। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म का प्रीमियर अमेजन प्राइम पर हुआ और 12 घंटे के भीतर टॉप 10 भारतीय कंटेंट में यह नंबर 1 स्थान पर रही। इसने ड्वेन जॉनसन की ब्लैक एडम, क्रिस्टोफर और वारिसु जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा पठान ने टॉप 10 ग्लोबल लिस्ट में भी अपनी एंट्री कर ली है।

खास बात है कि ओटीटी वर्जन में फिल्म में कुछ खास सीन्स जोड़े भी गए हैं, जो आपने सिनेमाघर में नहीं देखा होगा।जाहिर है ये SRK फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।

बॉक्स ऑफिस पर बनाए थे खास रिकॉर्ड

पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 540 करोड़ का कलेक्शन किया है। सिर्फ हिंदी में फिल्म ने 521.50 करोड़ की कमाई कर ली है। 25 जनवरी को फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी और ओपनिंग के साथ ही इसने रिकॉर्ड बनाना शुरु कर दिया था। सबसे बड़ी ओपनिंग, सबसे बड़ा हफ्ता से लेकर सबसे बड़ा महीना और सबसे बड़ी हिंदी फिल्म.. पठान ने सब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X