..................... This is how shahrukh khan to celebrate his birthday - Hindi Filmibeat

तो इस तरह से बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे शाहरुख खान, नहीं मिलेंगे मीडिया से!

शाहरुख खान इस बार अपने बर्थडे पर विदेश में सेलिब्रेट करेंगे। इस बार शाहरुख मीडिया से नहीं मिल पाएंगे।

By Shivani Verma

कोई भी फंक्शन क्यों न हो..शाहरुख खान का सेलिब्रेशन का अंदाज़ सबसे निराला होता है। और जब हो शाहरुख का खुद का बर्थडे..तो जमकर जश्न तो बनता ही है। हर साल बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए शाहरुख खान के अलग अलग प्लान होते हैं। शाहरुख अपने जन्मदिन पर मीडिया और फैन्स से जरूर मिलते हैं, लेकिन इस बार शायद ऐसा न हो पाए।

SRK

खबर है कि शाहरुख ने अपने बिज़ी शेड्यूल से समय निकालकर अपना जन्मदिन अपने परिवार के साख मनाने का फैसला किया है। शाहरुख इस बार अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ विदेश में मनाएंगे।

शाहरुख के बच्चे आर्यन और सुहाना भी चाहते हैं कि उनके पापा उनके साथ कुछ समय बिताएं, क्योंकि पिछले काफी समय से सबने एक साथ समय नहीं बिताया है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बनेंगे एस्ट्रोनॉट..सुशांत सिंह राजपूत के साथ करेंगे काम!

आपको बता दें कि शाहरुख खान का जन्मदिन 2 नवंबर को है। शाहरुख खान हमेशा अपने जन्मदिन पर केक काटने के बाद मीडिया से मिलते हैं और उनके साथ अपने घर मन्नत के बाहर समय बिताते हैं, लेकिन इस बार फैन्स और मीडिया को निराशा हाथ लगेगी, क्योंकि शाहरुख उस दौरान विदेश में होंगे।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म 'द रिंग' की शूटिंग के लिए विदेश ही गए हुए थे। हाल ही में शाहरुख वापस आए और फिर से विदेश जाने का प्लान भी बना लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X