शाहरुख खान का जन्मदिन..मन्नत के आगे फैन्स के साथ हुआ कुछ ऐसा
Recommended Video

शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन मनाया और देश भर से सभी ने उन्हें बधाइयां दी। हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर हर साल की तरह इस साल भी फैन्स का तांता लगा हुआ था लेकिन कई फैन्स के लिए इस बार जन्मदिन परेशानी का सबब बनकर आया।
जी हां शाहरुख खान के घर के बाहर खड़े फैन्स में से कई फैन्स के फोन चोरी हो गए। बताया जा रहा है कि इस भीड़ में मौजूद 13 प्रशंसको के मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं जो कि काफी महंगे थे।इसके बाद कई फैन्स शाहरुख खान का इंतजार किए बिना पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।

पुलिस का मानना है कि चूंकि फोन शाहरुख खान के घर के बाहर चोरी हुए हैं इसलिए सीसीटीवी फुटेज से उन्हें काफी सहायता मिल सकती है। हो सकता है जल्दी ही कुछ लोगों की पहचान भी कर ली जाए।कई फैन्स शाहरुख खान से मिलने दूसरे राज्यों से आए थे और अपने साथ हुई इस घटना से वो काफी दुखी हैं।
आपको बता दें कि शाहरुख अलीबाग स्थित अपने फार्म हाउस में स्टार्स के साथ पार्टी करने के बाद बेटे अबराम के साथ मन्नत के बाहर फैंस का अभिवादन करने पहुंचे थे। हालांकि इस घटना के बाद भी फैन्स का हुजुम शाहरुख खान को मुबारकबाद देने के लिए मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications











