..................... Shahrukh Khan's Bauua Singh gives a befitting reply to Trending Fake Zero Review - Hindi Filmibeat

ज़ीरो निगेटिव रिव्यू वायरल होने के बाद शाहरूख के बऊआ सिंह का करारा ताना - पहले फिल्म तो दिखाने दो

शाहरूख खान की ज़ीरो, कल यानि कि 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है लेकिन फिल्म के रिव्यू कल यानि कि 19 दिसंबर से ही ट्विटर पर वायरल थे। हालांकि इन सब रिव्यू में फिल्म की काफी बुराई की गई थी और फिल्म को बोरिंग और वाहियात बताया गया था। पड़ताल करने पर पता चला कि ये सारे ट्वीट नकली अकाउंट से किए जा रहे हैं।

इन अकाउंट्स में महात्मा गांधी से लेकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी तक के ट्वीट शामिल थे। अब ऐसी अफवाहें फैलाने वालों पर करारा ताना मारते हुए फिल्म के हीरो बऊआ सिंह ने ट्वीट किया है - अमां यार, अभी तक तो किसी को फिल्म भी नहीं दिखाए हैं। ये रिव्यू कहां से आ गया। इतना भी मत फेंको कि लपेटा ही ना जाए।

shahrukh-khan-s-bauua-singh-gives-befitting-reply-to-trending-fake-zero-review

गौरतलब है कि ये किसी फैन क्लब की शरारत है या फिर कोई सोची समझी चाल, फिलहाल नहीं पता लेकिन शाहरूख खान के फैन क्लब्स की आर्मी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हो चुकी है। कल रात से ही, ज़ीरो रिव्यू ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है जबकि अभी तक भी कोई रिव्यू बाहर नहीं आया है।

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ज़ीरो में शाहरूख खान एक बौने के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में शाहरूख खान के किरदार का नाम बऊआ सिंह है जिसका दिल आफिया पर आ जाता है। आफिया (अनुष्का शर्मा) एक शारीरिक रूप से विक्षिप्त लड़की के किरदार में हैं। लेकिन बऊआ सिंह पर सुपरस्टार हीरोइन बबीता कुमारी (कैटरीना कैफ) का दिल आ जाता है।

जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X