शाहरुख खान का धमाका, एटली की फिल्म जवान का ऐलान, टीजर देख उछल पड़े फैंस!

By Filmibeat Desk

हाल में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने मेगास्टार शाहरुख खान स्टारर एक बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म जवान की घोषणा की है। इस फिल्म को निर्देशन एटली कर रहें है। यह फिल्म एक शानदार इवेंट फिल्म होने का वादा करती है, जिसमें हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के साथ इंडियन सिनेमा का टैंलेट भी खूब दिखेगा। बता दें एटली ने साउथ में कई सफल ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनमें राजा रानी, ​​थेरी, मर्सल और बिगिल जैसी कुछ फिल्मों का नाम शामिल है।

अब एटली बहुप्रतीक्षित जवान में अपना जादू बिखरने के लिए तैयार है। पिछले कुछ समय से फिल्म कों लेकर काफी स्पैक्यूलेशन की जा रही थी लेकिन अब इस सभी अटकलों पर फुल स्टॉप लगाते हुए फिल्म का एलान एक टीज़र वीडियो यूनिट के साथ किया गया, जिसमें शाहरुख खान को एक रफ बैकड्राप के बीच, घायल और पट्टियों में लिपटे हुए दिखाया गया है।

Recommended Video

Jawan Teaser |JAWAN Title Announcement Shah Rukh Khan| Jawan Teaser Review| Jawan Trailer #Bollywood

jawan, shahrukh khan, atlee, जवान, शाहरुख खान, एटली

फिल्म का पहला लुक आने वाले समय के लिए टोन सेट करता है। ऐसे में लार्जर देन लाईफ इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म को 2 जून 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, शाहरुख खान ने कहा, "जवान एक यूनिवर्सल कहानी है जो भाषाओं, भौगोलिक क्षेत्रों से परे है और सभी के आनंद के लिए है। इस अनोखी फिल्म को बनाने का क्रेडिट एटली को जाता है, जो मेरे लिए भी एक शानदार अनुभव रहा है क्योंकि मुझे एक्शन फिल्में पसंद हैं। टीज़र सिर्फ एक शुरूआत है और आने वाले समय की झलक देता है।"

जवान बनाने के बारे में बात करते हुए, निर्देशक एटली ने कहा, "जवान में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है, चाहे वह एक्शन हो, इमोशन हो, ड्रामा हो, सभी को एक विजुअल ट्रीट बनाने के लिए बुना गया हो।

मैं दर्शकों को एक असाधारण अनुभव देना चाहता हूं, एक ऐसा इवेंट जिसे वे सभी एक साथ एंजॉय कर सकें और इसे देने के लिए खुद शाहरुख खान से बेहतर और कौन हो सकता है, जैसा पहले कभी नहीं पेश किया गया था।" जवान को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करता है। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं और यह गौरी खान द्वारा निर्मित हैं।

जवान 2 जून 2023 को पांच भाषाओं में रिलीज होगी, जिससे यह शाहरुख खान की पहली पैन इंडिया फिल्म बन जाएगी। इस फिल्म के एलान के साथ, शाहरुख खान अगले साल तीन फिल्मों, डंकी, पठान और अब जवान के साथ दर्शकों और उनके प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X