शाहरूख खान की एटली फिल्म जवान को नहीं मिला ओटीटी पर दाम, बेहद कम दाम पर नेटफ्लिक्स ने खरीदी फिल्म

जून के महीने में शाहरूख खान ने डबल धमाका किया था। पहले तो उनकी फिल्म पठान का नया मोशन पोस्टर जारी किया गया। दूसरी तरफ उनकी एटली फिल्म की टीज़र के साथ रिलीज़ डेट का एलान किया गया। एटली की फिल्म जवान को लेकर इसके बाद से ढेर सारी अफवाहें और अपडेट भी बाहर आए।

अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को ओटीटी पर ज़्यादा दाम नहीं मिल पाया है। और इसे कम दाम पर ही नेटफ्लिक्स पर बेच दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जवान को 120 करोड़ में नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया है और फिल्म की रिलीज़ के चार हफ्तों बाद जवान नेटफ्लिक्स पर होगी।

shahrukh-khan-s-atlee-film-jawaan-doesnt-get-much-price-on-ott-sold-for-very-less-amount

हालांकि, शाहरूख खान की यशराज फिल्म्स पठान, 220 करोड़ में अमेज़ॉन प्राईम पर बिकी है। लेकिन जवान को बढ़िया डिजिटल डील नहीं मिली है। अब देखना है कि फिल्म के म्यूज़क और सैटेलाईट राइट्स कितने करोड़ में बिकते हैं। जवान और पठान दोनों के ही बजट में ज़्यादा अंतर नहीं है। जहां जवान का बजट 200 करोड़ है वहीं शाहरूख खान की कमबैक फिल्म पठान का बजट 250 करोड़ है।

Recommended Video

Jawan Teaser |JAWAN Title Announcement Shah Rukh Khan| Jawan Teaser Review| Jawan Trailer #Bollywood
फिल्मों से लिया था ब्रेक

फिल्मों से लिया था ब्रेक

गौरतलब है कि शाहरूख खान की आखिरी फिल्म ज़ीरो, क्रिसमस 2018 पर रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। ज़ीरो के बाद शाहरूख खान ने अपने करियर में एक छोटा सा ब्रेक लिया था क्योंकि वो अपने करियर को अलग दिशा देना चाहते थे। 2014 में हैप्पी न्यू ईयर के बाद से शाहरूख खान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे आंकड़े नहीं दिए। फैन, रईस, जब हैरी मेट सेजल और फिर ज़ीरो कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।

हैप्पी न्यू ईयर से मिला था पहला झटका

हैप्पी न्यू ईयर से मिला था पहला झटका

शाहरूख खान को अपने करियर के पतन का पहला झटका लगा था फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के साथ। फिल्म भले ही शाहरूख खान की फैन फॉलोइंग के कारण बॉक्स ऑफिस पर राज कर गई लेकिन शाहरूख के काम की और पूरी फिल्म की जमकर जगहंसाई की गई। फैन्स को उम्मीदें तब बंधी जब उन्हें शाहरूख खान का रईस अवतार दिखाई दिया। फैन्स शाहरूख खान के इस एंग्री यंग मैन अवतार को देखने के लिए काफी बेताब थे। लेकिन फिल्म वो कमाल नहीं कर पाई।

दिलवाले ने भी किया निराश

दिलवाले ने भी किया निराश

इसके बाद रोहित शेट्टी ने धमाका किया दिलवाले के साथ। फैन्स शाहरूख और काजोल की झलक एक साथ देखकर ही पागल हो गए और दिलवाले का बेसब्री से इंतज़ार होने लगा। रोहित शेट्टी को फैन्स ने ढेरों दुआएं भी दीं। एक बार फिर से फैन्स का दिल ही टूटा क्योंकि शाहरूख - काजोल की जोड़ी का स्टारडम रोहित शेट्टी झेल ही नहीं पाए। दिलवाले एक्शन और रोमांस के बीच कॉमेडी का रायता फैलाकर आई और बिना फैन्स का दिल जीते चली गई।

अनुष्का के साथ फ्लॉप हुई जोड़ी

अनुष्का के साथ फ्लॉप हुई जोड़ी

शाहरूख खान से उम्मीदें अभी भी खत्म नहीं हुई थीं। एक बार फिर से इम्तियाज़ अली पर सबकी निगाहें टिक गईं जो शाहरूख खान को अनुष्का शर्मा के साथ लव स्टोरी में लाने वाले थे। लेकिन जब हैरी मेट सेजल शायद शाहरूख के करियर की सबसे कच्ची फिल्म निकली। शाहरूख अनुष्का की जोड़ी को एक बार फिर से परदे पर लेकर आए आनंद एल राय। अब तनु वेड्स मनु जैसे डायरेक्टर से लोगों को कम उम्मीदें क्या ही होंगी लेकिन उन्होंने भी ज़ीरो के साथ दर्शकों को निराश ही किया।

कैमियो की करेंगे बरसात

कैमियो की करेंगे बरसात

इस साल, शाहरूख खान जहां आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री में एक कैमियो में नज़र आ रहे हैं वहीं वो इसके बाद सितंबर में आ रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी एक कैमियो करते नज़र आएंगे। फिल्म में उनका 20 मिनट का रोल है और माना जा रहा है कि शाहरूख खान ब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन शाहरूख खान का सबसे धमाकेदार कैमियो मिलेगा अगले साल ईद पर सलमान खान की फिल्म टाईगर 3 में।

2023 में तीन फिल्में

2023 में तीन फिल्में

2023 में शाहरूख खान तीन फिल्मों के साथ वापसी करेंगे। जहां 23 जनवरी 2023 को शाहरूख खान का धमाकेदार कमबैक होगा यशराज फिल्म्स की पठान के साथ। वहीं 2 जून 2023 को रिलीज़ होगी एटली फिल्म जवान जहां शाहरूख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी। साल का अंत होगा राजकुमार हिरानी फिल्म डंकी के साथ जहां शाहरूख खान के अपोज़िट होंगी तापसी पन्नू।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X