जवान: शाहरूख खान की एटली फिल्म का टाईटल, 1 मिनट के टीज़र से खुलासा: बाप - बेटे का डबल रोल
शाहरूख खान, अपनी एटली फिल्म के अनाउंसमेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में उन्हें एक डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया था। माना जा रहा है कि शाहरूख खान की इस एटली फिल्म का अनाउंसमेंट जून के ही पहले हफ्ते में होगा लेकिन अब इस अनाउंसमेंट की डीटेल्स बाहर आ चुकी हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ये अनाउंसंमेंट 1 मिनट के टीज़र के साथ होगा।
फिल्म का नाम है जवान और इस फिल्म में शाहरूख खान डबल रोल में दिखाई देंगे। पहला रोल एक बेटे का होगा जो कि गैंगस्टर है। इस किरदार के लिए शाहरूख खान ने प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया है। वहीं दूसरा रोल पिता का है जो कि एक RAW ऑफिसर हैं।

इस फिल्म को ठीक एक साल बाद यानि कि जून 2023 में रिलीज़ करने का प्लान बनाया जा रहा है। हालांकि, जून की तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है। गौरतलब है कि पहले इस फिल्म का नाम लायन बताया जा रहा था। फिल्म में शाहरूख खान का साथ देंगी साउथ सुपरस्टार नयनतारा जो शाहरूख खान के साथ इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

कर रहे हैं फिल्म की शूटिंग
शाहरूख खान, इस समय राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी की शूटिंग कर रहे हैं जिसके बाद वो एटली की फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू कर देंगे। शाहरूख खान ने इस फिल्म की शूटिंग पिछले ही साल शुरू कर दी थी जहां पुणे में उन्होंने नयनतारा के साथ फिल्म का 10 दिन का शेड्यूल पूरा किया था। माना जा रहा है कि एटली और शाहरूख खान की इस फिल्म की शुरूआत तब हुई जब दोनों को एक साथ एक IPL मैच में देखा गया।

मुंबई में ही हो रहा है पूरा काम
शाहरूख अटली के साथ काम करने को तैयार थे पर उनकी एक ही शर्त थी, फिल्म की स्क्रिप्ट ओरिजिनल होनी चाहिए। शाहरूख खान ने एटली की स्क्रिप्ट को कई बार बदलवाया लेकिन मर्सल डायरेक्टर ने हार नहीं मानी। कुछ रिपोर्ट्स ने ये भी दावा किया है कि एटली ने शाहरूख खान के बंगले मन्नत के पास ही एक होटल में अपना छोटा सा ऑफिस बना लिया है और वहीं से फिल्म का सारा काम कर रहे हैं। वो चेन्नई से मुंबई बार बार आना जाना नहीं करना चाहते थे। फिल्म पूरी होने तक यही एटली का ठिकाना होगा।

नयनतारा के अलावा प्रियामणि
जहां, नयनतारा, फिल्म में शाहरूख खान के अपोज़िट दिखाई देंगी वहीं फिल्म की दूसरी हीरोइन हैं प्रियामणि। इससे पहले शाहरूख खान प्रियामणि के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने वन टू थ्री फोर में दिखाई दे चुके हैं। प्रियामणि ने हाल ही में आई अमेज़ॉन प्राईम की वेब सीरीज़ द फैमिली मैन के साथ लोगों का दिल जीता है। इस फिल्म में भी प्रियामणि सपोर्टिंग लेकिन एक अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। माना ये भी जा रहा है कि अटली की इस फिल्म के किरदार अंग्रेज़ी सीरीज़ money heist से काफी प्रेरित होने वाले हैं।

सान्या मल्होत्रा का ड्रीम रोल
सान्या मल्होत्रा ने अपने छोटे से करियर में ढेरों प्रयोग किए और वो सारे प्रयोग सफल रहे। चाहे वो रितेश बत्रा की फोटोग्राफ में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी केमिस्ट्री रही हो या फिर विशाल भारद्वाज की पटाखा में राधिका मदन के साथ उनका झंझट भरा रिश्ता। बधाई हो जैसी फिल्म में सपोर्टिंग कास्ट में भी फिल्म को मज़बूती देना और पगलैट जैसी फिल्म में जहां सपोर्टिंग कास्ट की शानदार लिस्ट हो, वहां अपने काम से पूरी फिल्म का फोकस खुद पर से ना हटने देना।

बिल्कुल देसी मसाला फिल्म
इससे पहले शाहरूख खान एंग्री इमेज में नज़र आ चुके हैं लेकिन वो सारी ज़्यादातर निगेटिव भूमिकाएं थीं। ये फिल्म विशुद्ध देसी मसाला है जो शाहरूख खान को वापसी करने का मौका देगा।गौरतलब है कि शाहरूख खान की आखिरी फिल्म थी ज़ीरो जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेने का एलान कर दिया था। इसका कारण था शाहरूख खान गलत दिशा में जाता करियर। तब से फैन्स लगातार उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।

तीन फिल्मों की तैयारी
एटली की फिल्म के अलावा शाहरूख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी पर काम शुरू कर चुके हैं। ये फिल्म गैर कानूनी ढंग से विदेश जाने वाले एक भारतीय की कहानी है। फिल्म एक हल्का फुल्का सोशल ड्रामा होगी। फिल्म में शाहरूख खान के साथ तापसी पन्नू दिखाई देंगी। लेकिन इन सब फिल्मों से पहले, शाहरूख खान अपनी धमाकेदार वापसी करेंगे दीपिका पादुकोण के साथ यशराज फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर पठान के के साथ।


Click it and Unblock the Notifications