तो शाहरूख खान ने ठान लिया है....समय पर कुछ नहीं करेंगे!
शाहरूख खान फैन्स को लगातार निराश करने पर तुल गए हैं। अब ताज़ा खबर है कि उनकी आनंद एल राय वाली फिल्म को लेकर। इस फिल्म का काम जुलाई से शुरू होगा लेकिन इसे बनने में 3 साल लग सकते हैं।
फिल्म की डीटेल्स शेयर करते हुए आनंद राय ने कहा कि ये टिपिकल रोमांटिक फिल्म होगी। अब बताइए रोमांस और शाहरूख, कब से फैन्स इसी का इंतज़ार तो कर रहे थे। लेकिन अब क्या फैन्स को ये इंतज़ार 3 साल तक करना होगा?
[प्रिय शाहरूख...हर वक्त अजय - अक्षय को कॉपी करना ज़रूरी नहीं!]
और क्या तब तक शाहरूख खान का करियर वाकई वैसा रह पाएगा जैसा कि हमेशा से है। बहरहाल, आनंद एल राय का ये भी कहना है कि उनकी फिल्में इसलिए भी देर से बन पाती हैं क्योंकि वो खुद भी काफी आलसी हैं।
वहीं फिल्म के रोमांस के बारे में उनका कहना है कि ये उतनी ही रोमांटिक होगी जितनी रांझणा या तनु वेड्स मनु रिटर्न्स होगी। लेकिन 3 साल ? ये तो कुछ ज़्यादा ही हो गया।
[फिर शाहरूख के साथ होगी CHEATING!]
वहीं फिल्म में हीरोइन के लिए आलिया सोनम से लेकर दीपिका कैटरीना की जोड़ी पर विचार चल रहा है। जानिए किन फिल्मों की कास्टिंग में हो रही है ऊठापटक -


Click it and Unblock the Notifications