शाहरूख खान की ये एक्ट्रेस भी कोरोना पॉज़िटिव, बॉलीवुड पर बढ़ा महामारी का खतरा
कल ही शाहरूख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर करीम मोरानी की छोटी बेटी शज़ा मोरानी कोरोना पॉज़िटिव निकली थीं। अब आज उनकी बड़ी बेटी ज़ोया मोरानी भी कोरोना पॉज़िटिव निकली हैं।
ज़ोया ने अपने करियर की शुरूआत शाहरूख खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म Always Kabhi Kabhi के साथ की थी।

इस समय पूरा मोरानी परिवार सदमे में है। उनके परिवार में 9 लोग हैं जिन्होंने खुद को पूरी तरह से isolate कर लिया है। शज़ा और ज़ोया दोनों के पॉज़िटिव निकलने के बाद अब पूरे घर पर ये खतरा मंडरा रहा है।
करीम मोरानी ने कल ही अपनी छोटी बेटी शज़ा मोरानी के कोरोना पॉज़िटिव होने की बात सब को बताई थी जिससे हर कोई एलर्ट हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











