नन्हे अबराम बने शाहरुख के नये लकी मैसकॉट

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए हमेशा से उनकी बेटी सुहाना लकी मैसकॉट रही हैं। इसके अलावा उनकी फिल्मों की बात करें तो हर फिल्म में काजोल, रानी मुखर्जी का आना भी शाहरुख के लिए हमेशा लकी साबित हुआ है। लेकिन इस बार उनकी फिल्म में एक नया लकी मैसकॉट नज़र आने वाला है और वो है उनका नन्हा मुन्ना बेटा अबराम।

यूं तो शाहरुख अभी तक अपने बेटे को कैमरों से बचाते फिर रहे थे और उन्होंने यहां तक कहा था कि वो नहीं चाहते कि उनके बच्चे इस सर्कस का हिस्सा बनें जिसका हिस्सा वो खुद हैं। लेकिन उनका बेटा अबराम उनके लिए लकी है ये बात शाहरुख मानते हैं। इसलिए इस साल रिलीज होने जा रही उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में अबराम की एक झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी।

खबर के अनुसार शाहरुख की पत्नी गौरी भी फिल्म में केमियो निभा रही हैं और उनके साथ अबराम भी फिल्म में नज़र आएंगे। हाल ही में शाहरुख ने अपने बेटे अबराम की तस्वीर ट्विटर पर भी डाली थी जिसे देखकर लोगों ने शाहरुख के बचपन की तस्वीरों से अबराम की तुलना कर डाली थी। सभी को यही महसूस हुआ कि अबराम बिल्कुल शाहरुख की कॉपी हैं।

फिल्हाल शाहरुख के फैंस के लिए हैप्पी न्यू ईयर और भी ज्यादा स्पेशल हो गयी है क्योंकि फिल्म में उन्हें अबराम की झलक भी देखने को मिलेगी जो कि अभी तक मीडिया में भी किसी को नहीं मिली है। तो बस कुछ दिन और इंतजार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X