'फैन' वाणी की निकली लॉटरी, शाहरूख संग करेंगी 'शुद्ध देसी रोमांस'

इसे कहते हैं लॉटरी लगना..जो कि इन दिनों यशराज की खोज वाणी कपूर की लगी है। खबर है कि शुद्द देसी रोमांस की सेकंड लीड अभिनेत्री वाणी कपूर को शाहरूख की महबूबा बनने का मौका मिला है फिल्म 'फैन' में, जिसे कि यशराज बैनर ही बनाने जा रहा है और जिसे कि डायरेक्ट करेंगे "बैंड बाजा बारात" और "शुद्ध देसी रोमांस" के निर्देशक मनीष शर्मा।

कटिली और मधुर मुस्कान की मालकिन वाणी कपूर ने अपनी प्रतिभा फिल्म "शुद्ध देसी रोमांस" में दिखा दी थी। वो फिल्म में हर तरह का सीन भी कर सकती है यह उन्होंने "शुद्ध देसी रोमांस" में फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत के साथ किसिंग और इंटिमेट सीन देकर दिखा दिये थे।

Must See: वाणी कपूर की मादक तस्वीरें

खबर है कि मनीष की यह फिल्म 'फैन' भी एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है जिसमें जमकर रोमांस का तड़का लगेगा। लेकिन शाहरूख और सुशांत सिंह राजपूत में काफी अंतर है ऐसे में फिल्म में वाणी को शाहरूख के अपोजिट थोड़ी एक्टिंग भी करनी होगी क्योंकि शाहरूख की फिल्मों में रोमांस तो होता है लेकिन वो इंटिमेट सींस नहीं करते हैं।

फिल्म 'फैन' भी एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है जिसमें जमकर रोमांस का तड़का लगेगा

ऐसे में यशराज अगर शाहरूख के साथ फिल्म बना रहा है तो वो "शुद्ध देसी रोमांस" की तरह किसिंग और बेड सीनों को ठूंसेगा नहीं बल्कि अपनी पुरानी फिल्मों की ही तरह ही शाहरूख संग खूबसूरत फिल्में देगा ऐसी उम्मीद की जा सकती है जिसमें वाणी के लिए भी काफी कुछ करने को होगा। खबर है कि जुलाई से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जायेगी और सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत में फिल्म रिलीज भी हो जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X