'रईस' शाहरूख की माशूका बनेंगी सोनम कपूर..

आपने सही सुना.. ऐसी खबर आ रही है कि आने वाली राहुल ढोलकिया की फिल्म 'रईस' में किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरूख खान अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ पर्दे पर इश्क करते नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वाकई में तो यह सोनम के लिए जैकपॉट है। इस फिल्म में शाहरूख खान के अलावा फरहान अख्तर भी हैं।

फिल्म 'परजानिया' से समीक्षकों की पसंद बनें राहुल एक साथ फरहान और शाहरूख को लेकर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण एक्सल इंटरटेनमेट के बैनर तले रितेश सिद्ववानी और फरहान अख्तर करने वाले हैं। फरहान और शाहरूख दोनों पहले से ही काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में डॉन और डॉन 2 जैसी फिल्में बनायी हैं और बहुत जल्द दोनों डॉन 3 को लेकर आने वाले हैं।

फिल्म 'रईस' एक एक्शन मूवी बतायी जा रही है जिसमें रोमांस का तड़का भी जोरदार ढंग से लगेगा। फिल्म में किंग खान एक स्मगलर तो फरहान एक पुलिस वाले के रोल में दिखायी देंगे।

फरहान -सोनम इससे पहले भाग-मिल्खा भाग.. में साथ नजर आ चुके हैं लेकिन इस बार सोनम, फरहान के सामने शाहरूख के साथ प्यार की पींगे बढ़ाती नजर आयेंगी। देखते हैं पर्दे पर किंग खान के साथ सोनम का रोमांस लोगों को पसंद आता है कि नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X