शाहरुख खान सबसे बड़े रोल मॉडल, नरेंद्र मोदी-सचिन छूटे पीछे
रोमांस के किंग, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आखिरकार सर्वे के मुताबिक इंडिया का सबसे बड़ा रोल मॉडल साबित कर दिया गया है। हाल ही में एक जाने माने टीवी चैनल द्वारा किये गये सर्वे के दौरान शाहरुख खान 14 प्रतिशत वोट्स पाकर सबसे बड़े रोल मॉडल साबित हुए।
शाहरुख खान के बाद नरेंद्र मोदी 13 प्रतिशत वोट्स और सचिन तेंदुलकर भी करीब 13 प्रतिशत वोट्स पाकर दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे। वैसे खास बात ये है कि शाहरुख खान सिर्फ सबसे बड़े रोल मॉडल ही नहीं बल्कि लड़कियों के दिमाग में उनके पति व प्रेमी की परफेक्ट तस्वीर भी हैं।
Embarrassing moment जब शाहरुख-सैफ कैमरे के सामने आ गये नंगे-पुंगे!
शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है और इसके बाद वो आज अपनी निजी और प्रोफेशन दोनों जिंदगियों में काफी खुश व संतुष्ट हैं। अपने फिल्मी किरदारों के जरिये भी उन्होंने अपने फैंस को काफी कुछ सिखाया है। और यही वजह है कि वो आज हमारे इंडिया के सबसे बड़े रोल मॉडल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
