किसे पसंद करेंगे शाहरूख कैट और दीपिका

बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू कर दी जाएगी और अभी तक इस फिल्म के लिये किसी एक्ट्रेस को साइन नहीं किया गया है। सूत्रों की माने तो फिल्म में कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण में से किसी एक को साइन किया जा सकता है। वैसे इन दिनों कैट शाहरूख के सथ ही फिल्म कर रही हैं और वह उनकी खास भी बनी हुईं है। हो सकता है शाहरूख रोहित से कैट को अपनी फिल्म में साईन करने के लिए कहें।
हालांकि कैट से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जता दिया है कि कैट इस फिल्म में काम नहीं करेंगी क्योंकि कैट इस दौरान विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म में काम करने की पहले ही मंजूरी दे चुकी हैं। ऐसे में उनके लिए रोहित की फिल्म के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होगा। चलो अच्छा ही है कम से कम इसी बहाने दीपिका की शाहरुख के साथ दोबारा काम करने की तमन्ना जरूर पूरी हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications