'धिंक चिका धिंक चिका' के सुरों पर झूमे किंग खान

इस समय शाहरूख खान को जाने क्या सूझ रही है। वे सलमान खान की फिल्म रेडी के संगीत पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान की हालिया रिलीज रेडी का गाना 'धिंक चिका धिंक' चिका उन्हें खूब भा गया है। एक टीवी शो के दौरान वे इस गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आए। उनके अंदाज को देखकर लग रहा था जैसे वे अपनी किसी फिल्म के गाने पर झूम रहे हों।
जब किंग खान से इस गाने पर डांस करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी गाने पर डांस करने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है। वैसे भी यह गाना किसी और ने गाया है। म्यूजिक किसी और ने दिया है। आने वाले समय में सलमान खान के साथ किसी फिल्म में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
फिल्म की बात तो दूर शाहरूख खान और सलमान खान पिछले काफी समय से किसी एक टीवी प्रोग्राम में भी एक साथ शरीक नहीं हुए हैं। कुछ समय पहले कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में दोनों की करारी भिड़ंत हो गई थी। मौके पर मौजूद आमिर खान ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया था।
अब ऐसे में शाहरूख खान ने सलमान की फिल्म के गाने पर नाचने का फैसला क्यों किया ये तो वहीं बता सकते हैं। क्या वे सलमान खान के साथ्ा अपने रिश्तों को सुधारना चाहते हैं या फिर इस तरह की चीजें कर वे सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











