Shahrukh Khan ने रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' का दिया रिव्यू, बांधे तारीफों के पुल

Shahrukh Khan reviews Mrs Chatterjee Vs Norway: आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनी, रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म "मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे" 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को जहां समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रही। बता दें, सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी अपनी दोस्त रानी मुखर्जी की फिल्म का रिव्यू किया है।
किंग खान ने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्विट किया- "मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की पूरी टीम द्वारा क्या जबरदस्त प्रयास किया गया। मेरी रानी केंद्रीय भूमिका में उतनी ही चमकती है जितनी केवल एक रानी ही कर सकती है। निर्देशक आशिमा, इतनी संवेदनशीलता के साथ एक मानवीय संघर्ष को दिखाती हैं। जिम, अनिर्बान भट्टाचार्य, नमित, सौम्या मुखर्जी, बालाजी गौरी सभी चमकते हैं। अवश्य देखें।"
बता दें, इससे पहले करण जौहर, रेखा, कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ आदि ने भी फिल्म के लिए काफी पॉजिटिव शब्द कहे हैं। कैटरीना कैफ ने लिखा, "शानदार बांधे रखने वाली कहानी, भावनाओं का एक रोलरकोस्टर - रानी मुखर्जी आपकी प्रतिभा का वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।"
वहीं, विक्की कौशल ने लिखा- "आपका दिल उन परिवारों के लिए द्रवित हो उठेगा, जो वास्तव में इस कठिन परीक्षा से गुजरे हैं। इस फिल्म में इन चीजों को शानदार ढंग से बताया और प्रदर्शित किया गया है।"
रियल स्टोरी पर बनी है फिल्म
ये रियल लाइफ कहानी है सागरिका चक्रवर्ती की, जो अपने पति के साथ नॉर्वे शिफ्ट हुई थीं। मई 2011 में नॉर्वेजियन चाइल्ड वेलफेयर सर्विसेज (CWS) ने इस भारतीय कपल (अनुरूप और सागरिका भट्टाचार्य) के दोनों बच्चों अभिज्ञान और ऐश्वर्या को अपनी कस्टडी में ले लिया था। CWS ने फैसला सुनाया कि दोनों बच्चे 18 साल की उम्र तक फोस्टर केयर में रहेंगे। इसके बाद कपल ने काफी संघर्ष किया। पूरे मामले ने भारत और नॉर्वे के बीच एक राजनयिक विवाद भी खड़ा कर दिया था। तीन साल की कड़ी लड़ाई के बाद सागरिका को अपने बच्चे वापस मिल गए। इसी लड़ाई को रानी मुखर्जी ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में दिखाया है।


Click it and Unblock the Notifications











