..................... Shahrukh Khan review on Sidharth Malhotra's Shershaah goes viral! शाहरुख खान ने देखी सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान ने देखी सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह, ट्विटर पर दिया रिव्यू, एकदम शानदार!

फिल्म निर्देशक विष्णुवर्धन इस समय सुर्खियों में है और इसका कारण है उनकी फिल्म शेरशाह जोकि 12 अगस्त को रिलीज हुई है। फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने काफी शानदार किरदार निभाया है। इस फिल्म की बात करें तो ये पूरी तरह से कैप्टान विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। बत्रा करगिल युद्ध में शहीद हुए थे और उन्‍हें परम वीर चक्र से सम्‍मानित किया गया था। सिद्धार्थ फिल्‍म में उन्‍हीं का किरदार निभा रहे हैं।

लेकिन इस समय कुछ ऐसा हुआ जोकि सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए शानदार साबित होगा। बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी इस फिल्म का रिव्यू पोस्ट किया है।

shahrukh khan, shershaah, sidharth malhotra, शाहरुख खान, शेरशाह, सिद्धार्थ मल्होत्रा

शाहरुख खान ने सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए फिल्म को सराहा है। किंग खान लिखते हैं.. 'अगर किसी आदमी ने ऐसा कुछ नहीं खोजा है जिसके लिए वह मर सकता है, तो वह जीने के लायक नहीं है।'

मैं कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी देख रहा हूं। ऊपर वाली लाइन का मतलब मुझे इसकी स्क्रीन ने समझाया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की दमदार परफॉर्मेंस के लिए शेरशाह जरूर देखिए।'

फिल्म को देखने के लिए तैयार हैं

फिल्म को देखने के लिए तैयार हैं

शेरशाह और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर इस पोस्ट के बाद शाहरुख खान के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए तैयार हैं। बता दें कि पोस्ट पर कई फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। काफी देखा जाता है कि शाहरुख खान किसी फिल्म को लेकर पोस्ट करते हैं और समय निकालकर फिल्म देखते हैं।

शूटिंग रियल लोकेशन्‍स पर हुई है

शूटिंग रियल लोकेशन्‍स पर हुई है

'शेरशाह' सिर्फ वॉर ड्रामा नहीं है। इसकी शूटिंग रियल लोकेशन्‍स पर हुई है। टीम फिल्‍म के शूट के लिए करगिल पहुंची थी और गांवों तक गई थी। इस बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा था कि यह बेहद अच्‍छी फीलिंग है कि फिल्‍म उसी धरती पर शूट हो पाई।

परिवार साथ पहुंचा था

परिवार साथ पहुंचा था

दिलचस्‍प यह है कि कैप्‍टन की फैमिली उनकी बायॉपिक में सिद्धार्थ को ही देखना चाहती थी क्‍योंकि वह उन्‍हें उनके बेटे की याद दिलाते हैं। यही कारण फिल्म देखने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्रम बत्रा का परिवार साथ पहुंचा था।

कियारा आडवाणी की भी काफी तारीफ हो रही है

कियारा आडवाणी की भी काफी तारीफ हो रही है

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा कियारा आडवाणी की भी काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में वो सबकुछ दिखाया गया है जो कि उस वक्त हुआ था। लोगों को फिल्म पसंद आ रही है।

सबसे यादगार फिल्म

सबसे यादगार फिल्म

फिल्म को लेकर आने वाले समय में लोगों की तरफ से कैसा रिएक्शन देखने को मिलता है ये तो समय ही बताएगा। हालांकि जानकारों ने शेरशाह की रिलीज के पहले ही कहा था कि ये फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के लाइफ की सबसे यादगार फिल्म होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X