DHAMAKA: संजय दत्त, सलमान खान से नहीं भिड़ेंगे शाहरूख खान.. FINAL है!
इंतजार खत्म.. आखिरकार शाहरूख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। जी हां, आनंद एल राय के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। हां.. हां.. 2017 नहीं.. 2018.. शाहरूख खान ने ट्विटर के जरीए यह जानकारी शेयर की है।
इस फिल्म में शाहरूख खान मुख्य किरदार में हैं, जबकि शाहरूख के अपोजिट कैटरीना कैफ को लॉक करने की अफवाह है। बता दें, इस फिल्म को सलमान खान पहले ही ठुकरा चुके हैं। क्योंकि फिल्म से जुड़ी एक खास बात पहले ही लीक हो चुकी थी.. वह यह थी कि यह फिल्म एक बौने आदमी की कहानी है। अब फिल्म में बौने आदमी का किरदार शाहरूख निभा रहे हैं।
ये 8 साल पुराने अक्षय नहीं हैं, Dear शाहरूख.. टक्कर लेना पड़ेगा मंहगा!
इस फिल्म के बारे में आनंद एल राय ने कहा है कि शाहरूख खान के साथ मेरी यह फिल्म.. एक डाइरेक्टर के तौर पर मेरे लिए बहुत ही खास है। मैं फिलहाल कहानी पर काम कर रहा हूं, लेकिन बता दूं कि यह एक लव स्टोरी है। मैंने जितना सोचा था, यह उससे थोड़ा ज्यादा समय ले रही हैं, लेकिन यह खास है..
पहले इस फिल्म की साल 2017 के दिसंबर में रिलीज होने की अफवाह थी। माना जा रहा था यह राजकुमार हिरानी की फिल्म संजय दत्त बॉयोपिक के साथ क्लैश होगी। वहीं, 2017 क्रिसमस पर सलमान खान की भी नजर है।
यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications












