#Finally: शाहरूख खान ने खोल ही दिया अपना अगला सीक्रेट
आखिरकार शाहरूख खान ने अपना अगला सीक्रेट खोल ही दिया। वो इम्तियाज़ अली की अगली फिल्म में काम कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म का प्लॉट बताते हुए लिखा कि इम्तियाज़ की अगली फिल्म का प्लॉट - 'तुम मुझमें इस कदर गुम हो जाए कि मैं अपने और तुम्हारे दो छोर ढूंढ ही ना पाउं!'
hmmm यानि कि एक और इंटेंस लव स्टोरी। पहले खबरें थीं कि शाहरूख खान और इम्तियाज़ अली की अगली फिल्म गाइड का रीमेक है ये तो सब जान ही गए होंगे। वहीं फिल्म में वहीदा रहमान का किरदार निभाएंगी अनुष्का शर्मा। और सूत्रों की मानें तो फिल्म का नाम इम्तियाज़ अली सफरनामा रख सकते हैं।
[थप्पड़ से नहीं...बस शाहरूख से 'डर' लगता है साहब!]
दरअसल, इम्तियाज़ अली तमाशा के बाद काफी कन्फ्यूजन में थे और ऐसे में उनकी मदद कर रहे थे शाहरूख खान। दोनों मिलकर फिल्म की कहानी, किरदार और ट्रीटमेंट पर बात कर रहे हैं।
इम्तियाज़ अली की होगी तो इसमें रोमांस का तड़का लगना तो ज़रूरी है। अब देखना है कि शाहरूख अनुष्का के सफरनामे को लेकर इम्तियाज़ रोमांस का तड़का कैसे लगाते हैं क्योंकि उनकी हर कहानी का मूल होता है रोमांस।
जानिए फिल्म में क्या क्या दिख सकता है -


Click it and Unblock the Notifications