DHAMAKA: '20 दिन में रईस रेडी है...ईद का इंतज़ार क्यों' - शाहरूख खान
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान और सलमान खान की दोस्ती अब बॉलीवुड में ऐसे ऐसे पल लाने वाली है कि पूछिए मत। ईद पर शाहरूख खान की रईस और सुलतान खान की सलमान का क्लैश देखने के लिए सब बेताब हैं लेकिन अब इनकी दोस्ती ऐसी हो चुकी है कि शाहरूख खान के बयान कुछ ना कुछ और बता रहे हैं।
[10 बार शाहरूख निकले सलमान से बेहतर]
दरअसल, शाहरूख खान से हाल ही में रईस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म 20 दिन में बनकर तैयार हो जाएगी। ऐसे में ईद तक का इंतज़ार करना मुश्किल है। मुझे नहीं पता सुलतान का काम कहां तक पहुंचा है। अगर दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज़ होंगी तो ज़ाहिर सी बात है नुकसान तो पहुंचेगा ही।
["मैं और सलमान बॉलीवुड के सबसे LUCKY हीरो!"]
शाहरूख ने आगे कहा कि धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर सब बराबर हो जाता है। अब ये तो मेरे प्रोड्यूसर तय करेंगे। हो सकता है कि वो रईस की डेट शिफ्ट कर दें, या फिर हो सकता है कि ना करें। रिलीज़ डेट के बारे में मैं ज़्यादा नहीं बता सकता हूं लेकिन बस ये बता सकता हूं कि मेरी फिल्म पूरी बन चुकी है।
जानिए शाहरूख खान की रईस की कुछ बेहद खास बातें -


Click it and Unblock the Notifications

