Video शाहरुख खान ने कहा- मैंने लड़कियों से मोहब्बत रेलवे स्टेशन पर की है, ये स्टेशन छूट गया
शाहरुख इन दिनों कभी अपनी अपकमिंग फिल्मों के कारण तो कई बार अपने नए बयान के कारण चर्चा में हैं। इससे सभी वाकिफ हैं कि बॅालीवुड में रोमांस की बात आती है तो हर किसी की जुबान पर सिर्फ शाहरुख खान का नाम होता है। खुद शाहरुख भी इससे वाकिफ हैं कि रोमांस के वह असली बादशाह हैं।
अपने रोमांस से जुड़ा एक किस्सा शाहरुख ने हाल ही में इस इवेंट में शेयर किया। बीते दिन 23 अगस्त को शाहरुख मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर नए पोस्टल स्टांप लांच के लिए पहुंचे। बांद्रा स्टेशन के 130 साल पूरे होने पर इस पोस्टल को लांच किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान शाहरुख ने रेलवे स्टेशन से जुड़ा अपना एक किस्सा बताया।

उन्होंने कहा कि इस इवेंट का हिस्सा बनकर मैं खुश हूं। क्योंकि मैंने रेलवे स्टेशन पर बहुत सारी लड़कियों के साथ मोहब्बत की है। बहुत प्रेम किया है। बस, ये बांद्रा स्टेशन ही रह गया था। जहां मैं नहीं आया। मुझे यहां बुलाने के लिए शुक्रिया।
बीते कुछ सालों में भले ही शाहरुख की फिल्मों में पर्दे पर वो जादू बिखरने में कामयाब नहीं हुई है जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इसके बावजूद शाहरुख के फैंस तहे दिल से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
Known as Badshah of Bollywood, Mr. @iamsrk tells his association with & memories of suburban stations of Mumbai, particularly about Bandra Station, in his inimitable style while releasing postal cover on Bandra Railway Station with Sh @ShelarAshish, Minister, Govt of Maharashtra. pic.twitter.com/yBxi8DBu9S
— Western Railway (@WesternRly) August 23, 2019
शाहरुख ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अब एक्शन फिल्म करना चाहते हैं। वैसे रोमांस हो या एक्शन शाहरुख की दमदार वापसी की आशा की जा रही है। फिलहाल जाने से पहले यहां देखिए शाहरुख ने कैसे ट्रेन में रील लाइफ में कई सीन किए हैं कभी दिल जोड़ा है तो कभी तोड़ा है..बेस्ट तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications