Pathaan विवाद के बीच बोले शाहरुख खान, बताया एक्टिंग छोड़नी पड़ी तो लाइफ में क्या होगा अगला प्लान!

shahrukh khan, pathaan

Shahrukh Khan Future Plan- पठान के विवाद के बीच शाहरुख खान को लेकर काफी चर्चा है और उनके फैंस इस फिल्म को लेकर बेसब्र भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसा कह सकते हैं कि शाहरुख खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर सकती है। इस वक्त फिल्म का प्रमोशन जारी है और दोनो सितारे हाल ही में फीफा विश्वकप के फाइनल में नजर आए थे। लेकिन इस वक्त शाहरुख खान का एक बयान काफी तेजी से चर्चा में है जो कि उन्होने अपने भविष्य को लेकर बताया है।

Recommended Video

Besharam Rang & Pathaan Controversy के बीच Shah Rukh Khan को हुआ Infection! #AskSRK में खुलासा!

जी हां, मजाकिया लहजे में अपना फ्यूचर प्लान बताते हुए उन्होने कहा कि वो क्या बिजनेस करेंगे। शाहरुख खान ने कहा कि वो इटैलियन खाना काफी अच्छा बनाते हैं और इसको वो बिजनेस की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर उनको फिल्मों के अलावा कुछ करना पड़ा तो वो बिजनेस करेंगे।

उन्होने ये भी कहा कि वो पठान कैटरिंग, बाजीगर बेकरी और दिल वाले दुल्हनिया स्वीट शॉप खोलने पर विचार कर सकते हैँ। हालांकि शाहरुख खान ने ये सब काफी मजाकिया अंदाज में कहा था लेकिन उनका बयान काफी चर्चा में है और सोशल मीडिया पर कई तरह से लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

कुछ लोग उनको मजाक में शामिल हैं तो कुछ उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। शाहरुख खान ने ये भी खुलासा किया था कि कोरोना काल के दौरान जब वो घर पर थे और फ्री थे, तब उन्होने इटैलियन खाना बनाना सीखा था।

शाहरुख खान लगातार चर्चा में हैं और दीपिका के साथ उन्होने पठान प्रमोशन के दौरान फीफा में धमाका किया था। उनकी फिल्म पठान 25 जनवरी 2022 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म का गाना बेशरम रंग अभी भी विवादों से निकल नहीं पाया है और सुर्खियों का हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X