#OooLaila: शाहरूख और सलमान...इस हसीना से अकेला मिलना चाहते हैं
शाहरूख खान ने आखिरकार बता ही दिया कि बिग बॉस 10 पर वो रईस प्रमोशन के दौरान सलमान खान के साथ क्या करने वाले हैं।
बिग बॉस 10 में इस हफ्ते धमाल होने वाला है। क्योंकि सुलतान अपनी दोस्ती निभाने वाले हैं और बिग बॉस 10 के घर में रईस हाज़िर होने वाले हैं। अब शाहरूख और सलमान एक साथ हों तो अपने आप में ही धमाका हो जाता है।
लेकिन अब जब दो जवान छोरे मिल रहे हैं तो फिर थोड़ी मस्ती होनी बनती है। तो सुलतान और रईस लैला से मिलने वाले हैं। वो भी अकेले...क्योंकि लैला से हर कोई अकेले ही मिलना चाहता है!

नहीं समझे? दरअसल, इस प्रमोशन में शाहरूख खान का साथ देंगी सनी लियोन जो रईस के अपने आईटम नंबर लैला ओ लैला पर थिरकेंगी। और उनके साथ कदम से कदम मिलाएंगे शाहरूख खान और सलमान खान। अब ये होगा बिग बॉस 10 का एकदम बिंदास फ्रेम।
[#Shock: आखिर सनी लियोन ने खोल ही दिया बॉलीवुड का सबसे बड़ा सच!]
बिग बॉस ने ही सनी लियोन को पहचान दी थी और बिग बॉस पर अपनी फिल्म प्रमोट करना उनके लिए शानदार तोहफा होगा। वहीं फैन्स को भी शाहरूख - सलमान और सनी लियोन को एक साथ डांस करते देखने में काफी मज़ा आएगा।
शाहरूख खान और उनकी लैला लोगों को वाकई बहुत पसंद आए हैं। फिलहाल, लोग गाने को बार बार सुन रहे हैं। वैसे हम आपको याद दिला देते हैं कुछ ऐसे ही रीमेक गानों की लिस्ट जो ओरिजिनल से बिल्कुल अलग होने के कारण लोगों में काफी पसंद किए गए -


Click it and Unblock the Notifications