..................... Shahrukh Khan ने रिलीज से पहले ही खोली ऋतिक रोशन की फिल्म Fighter की पोल पट्टी? Shahrukh Khan revealed the secret of Hrithik Roshan's film Fighter before its release? - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan ने रिलीज से पहले ही खोली ऋतिक रोशन की फिल्म Fighter की पोल पट्टी?

fighter

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान को लेकर जैसा धमाका हुआ है वो निश्चित ही सभी को हिलाने के लिए काफी है। अब शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म की सफलता के बाद एक प्रेस कॉंफ्रेंस की है जो कि चर्चा में है। इस इवेंट से कई तरह की वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। इस दौरान शाहरुख खान काफी अच्छे मूड में दिखे और हों भी क्यों ना? फिल्म ने रिलीज होकर कमाल किया है और लगातार कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।

इस दौरान शाहरुख खान ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर कुछ ऐसा खुलासा कर डाला जो कि सामने आते ही छा गया है। शाहरुख खान ने ऋतिक रोशन के किरदार को लेकर कहा, "फाइटर में ऋतिक रोमांटिक लीड हैं। दीपिका फाइटर हैं। मैंने कहानी सुनी है।"

बता दें कि इस फिल्म को भी पठान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाने वाले हैं।'

भारत की पहली एरियल एक्शन ड्रामा फिल्म फाइटर में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं। फाइटर अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

लेकिन शाहरुख खान ने इस फिल्म को लेकर जो बात कही है वो चर्चा में आ गई है और अब लोगों का कहना है कि शाहरुख खान ने बड़ा खुलासा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X