..................... राजुकमार हिरानी के लाख छिपाने के बाद भी नहीं माने शाहरुख खान Shahrukh Khan revealed Dunki's story even before the release, Rajkumar Hirani will not be happy! - Hindi Filmibeat

राजुकमार हिरानी के लाख छिपाने के बाद भी नहीं माने शाहरुख खान, रिलीज से पहले बता डाली डंकी की कहानी!

dunki, shahrukh khan

Dunki Story Revealed- 21 दिसंबर को एक बड़ा दिन है, शाहरुख खान के फैंस इस साल उनके तीसरे धमाके के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जी हां, हम डंकी की बात कर रहे हैं और सभी लोग उत्साहित हैं कि राजकुमार हिरानी किस तरह से इस फिल्म में शाहरुख खान के प्रजेंट करते हैं।

सभी जानते हैं कि राजू हिरानी ट्रेलर में अपने फिल्म की कहानी कभी नहीं बताते हैं। लेकिन शाहरुख खान ने फिल्म रिलीज के पहले एक बड़ा खुलासा कर डाला है। शाहरुख खान लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और इसी प्रमोशन के दौरान उन्होने फिल्म की कहानी बताई।

उनका कहना था कि ये घर वापसी को लेकर है। शाहरुख खान ने कहा, "डंकी का मतलब अपने देश से प्यार करना है।" यह मेरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म है... यह फिल्म आपको अपनी मातृभूमि, माता-पिता और प्रियजनों से प्यार करना सिखाएगी।

इसका संबंध बाहर जाने, अपने लिए भविष्य तलाशने, लेकिन अपने घर से सबसे अधिक प्यार करने से है। तो, यह घर वापसी के बारे में है। आप दुनिया में कहीं भी रह सकते हैं, लेकिन आप वापस अपनी धरती पर ही आते हैं।''

इसके बाद लोग और भी ज्यादा उत्साहित हो चुके हैं। अब देखने वाली बात है लोग पहले दिन इसको कितना प्यार देते हैं। शाहरुख खान काफी प्यार से इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होने कहा था कि, ''कृपया मेरे लिए 21 दिसंबर को 'डनकी' देखें।

मुझे यकीन है कि आपको फिल्म में कुछ ऐसा मिलेगा जो आपके दिल को छू जाएगा और आपको हंसाएगा।'' इस साल उनकी पठान और जवान काफी तगड़ी फिल्में रही हैं। इन फिल्मों ने हजारों करोड़ का बिजनेस किया था। डंकी की बात करें तो पहली बार शाहरुख खान डंकी में राजकुमार हिरानी के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ विकी कौशल और तापसी पन्नू भी अहम किरदार में हैं।

Read more about: dunki shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X