शाहरुख खान का ऐलान, आर्यन खान भी बनाएंगें बॉलीवुड में करियर, लेकिन...
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनकी बहन सुहाना खान अक्सर चर्चा में बने ही रहते हैं और सभी लोग दोनो के फिल्मों में शुरुआत करने का इंतजार कर रहें हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने एक इंटरव्युव के दौरान कुछ ऐसा कहा कि कई लोग निराश हो जाएंगें। उन्होने बताया कि आर्यन खान को फिल्मों से काफी लगाव है लेकिन वो एक्टर नहीं बनना चाहता है। वो जरूर इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनेगा लेकिन वो एक निर्देशक के तौर पर अपना करियर बनाना चाहता है..
जिसकी ट्रेनिंग के लिए उसके यूएस के एक स्कूल में भी भेजा गया है। इसका मतलब ये कि आर्यन अपने अभिनय का जलवा पर्दे पर नहीं दिखाएंगे। वहीं बात करें सुहाना खान की तो वो एक्ट्रेस ही बनना चाहतीं हैं और अक्सर किसी ना किसी मौके पर अभिनय करते हुए नजर आतीं हैं।

हालांकि अभी वो भी एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रहीं हैं। अबराम को लेकर शाहरुख खान का कहना था कि वो काफी गुड लुकिंग हैं और वो एक रॉकस्टार बन सकता है। अभी अबराम खान काफी ज्यादा छोटे हैं और उनको फिल्मो में आने के लिए कई साल इंतजार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications