चोट लगने की खबरों के बीच इस हालत में मुंबई लौटे किंग खान, फैन्स ने भी ली राहत की सांस

ShahRukh Khan

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दे की खबरें आ रही है कि वह शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे और इसी वजह से फैंस भी काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं। उनके फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआ भी मांग रहे हैं। कुछ खबरों की मानें तो शाहरुख खान कुछ वक्त पहले अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फिल्म 'जवान' की शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी माइनर सर्जरी हुई है। लेकिन अब वह वापस मुंबई आ गए हैं और उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोस भी तेजी से वायरल हो रही है। जिनको देखकर फैंस ने भी राहत की सांस ले ली है।

शाहरुख खान को नाक और चेहरे पर आई चोट

कुछ मीडिया खबरों की मानें तो आपको बता दें कि शूटिंग के वक्त हादसे से शाहरुख खान को चोट लग गई थी। बता दें कि एक्टर की नाक और चेहरे पर चोट आई है। हादसे के बाद चोट वाली जगह पर खून आने लगा था और तभी शाहरुख को अमेरिका में ही एक माइनर सर्जरी के लिए भेजा गया। लेकिन जब शाहरुख खान मुंबई वापस लौटे तो उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि उनका एक्सीडेंट भी हुआ है। उन्होंने वायरल वीडियो में गूगल लगाए हुए हैं और ब्लूड भी पहले हुई थी।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

अगर हम शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनको आखिरी बार फिल्म 'पठान' में देखा गया था जो कि जनवरी में ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और सारे रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया था। लेकिन अब जल्दी ही उनकी अगली फिल्म 'जवान' आने वाली है जिसको लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म में एक्टर को जोरदार एक्शन करते हुए देखा जाने वाला है। इतना ही नहीं इस फिल्म के बाद में शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के साथ उन्हें 'डंकी' की फिल्म में भी देखा जाएगा।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X