शाहरुख पहुंचे मुंबई हैप्पी न्यू ईयर खत्म!
नये साल की शुरुआत खूबसूरत व खुशियों भरी मनाने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अलग अलग देशो में अपने परिवार व दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे थे। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ दुबई गये थे जहां पर उन्होंने अपने तीनों बच्चों आर्यन, अबराम, सुहाना व पत्नी गौरी के साथ काफी वक्त बिताया व मस्ती की। कुछ दिन परिवार के साथ मनाने के बाद अब शाहरुख दोबारा से अपने घर मुंबई वापस लौट आए हैं।
शाहरुख खान व उनके परिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया वालों ने देखा और शाहरुख ने सभी को फ्लाइँग किस के जरिये नये साल की ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं।

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपने परिवार के साथ बेहद खुश नज़र आ रही थीं और वहीं शाहरुख की बेटी सुहाना भी अपने हाथों में शॉपिंग बैग्स लिये मुस्कुराती हुई मुबई की जमीं पर उतरीं।
गौरी खान के हाथों में नन्हें अबराम को देख यूं लगा जैसे दुनिया की सारी कायनात उनके कदमों रख दी जाए। शाहरुख खान का परिवार बॉलीवुड के उन परिवारों में से है जिनकी मिसाल लोग देते हैं। इस परिवार को देखकर यकीं होता है कि प्यार आज भी दुनिया में मौजूद है और अगर आ प्यार के साथ ही रहें तो सारी दुनिया की खुशियां आपके कदम चूमेगी।


Click it and Unblock the Notifications













