..................... Shahrukh Khan returned home after his surgery in Lilavati - Hindi Filmibeat

शाहरुख सर्जरी के बाद गये घर, चेन्नई एक्सप्रेस होगी चालू

शाहरुख खान यानी की बॉलीवुड के किंग खान पिछले कुछ समय से अपने कंधे के दर्द से परेशान थे आखिरकार उन्हें इस दर्द से छुट्टी मिल गयी और उनका ऑपरेशन सफल भी हो गया। मुंबई के लीलावत अस्पताल में हुए अपने ऑपरेशन के बाद शाहरुख ने कल रात ही अस्पताल से घर वापस जाने की इच्छा जाहिर की और वो रात को करीब 9 बजे के करीब अपने घर के लिए निकल गये। शाहरुख खान के फैन्स उनकी एक झलक को बेताब उनके घर के बाहर खड़े थे और शाहरुख ने वहां जाकर उन सभी को शुक्रिया अदा किया।

खबर है कि शाहरुख खान अब जल्द ही चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म के प्रमोशन के लिए उतरेंगे। क्योंकि उनके साथ के प्रतिद्वंदी यानी अक्षय कुमार ने चेन्नई एक्सप्रेस के साथ ही रिलीज हो रही अपनी फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम का प्रमोशन शुरु कर दिया है। दोनों फिल्में 8 अगस्त को रिलीज होगीं। एक तरफ जहां अक्षय अपने चोट खाए पैर के बावजूद अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए नज़र आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर सभी को पूरी उम्मीद है कि शाहरुख खान को भी अपनी सर्जरी के बाद अपनी फिल्म के प्रमोशन में उतरना होगा।

शाहरुख खान के कल रात को जब अपने घर वापस गये तो उनसे मीडिया ने उनकी सेहत के बारे में पूछा। शाहरुख खान ने कहा कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं और अब वो जल्द ही अपने काम पर भी निकलेंगे। लोगों को अपने लिये दुआ मांगने के लिए शाहरुख ने सभी को धन्यवाद भी कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X