टूटे-फूटे शाहरूख को केवल उनका काम ही समझता है...
शाहरुख ने मंगलवार रात ट्विटर पर लिखा, "काम किया, टूटा-फूटा, घायल हुआ, लेकिन ठीक हूं। सिर्फ मेरा काम ही मुझे समझता है, बाकी लोगों के लिए मैं समझ से बाहर की बात हूं।"
हालांकि किंग खान शूट पर लौट तो आये हैं लेकिन उन्हें अभी भी काफी एहतियात बरतने के कहा गया है। क्योंकि अभी भी उनकी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है, इसलिए ज्यादा मेहनत वाले दृश्य उन्हें नहीं करने हैं।
गौरतलब है कि 23 जनवरी को फाईव स्टार होटल में शूटिंग करते वक्त 48 वर्षीय शाहरुख घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। शाहरुख को उपचार के लिए डॉ. बालाभाई नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कंधे और बाएं घुटने में चोट लगी थी और चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम दो-तीन सप्ताह तक आराम करने को कहा था। शाहरुख को चोट एक फिल्म के सेट पर लगाए गए एक भारी दरवाजे से लगी थी।
इसलिए फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। सोमवार से फिल्म का शूट फिर से शुरू हुआ था जिसकी जानकारी खुद फिल्म की निर्देशिका फराह खान ने ट्विटर पर दी थी।
गौरतलब है कि फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' इस साल दिवाली पर प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।
Must See: अस्पताल से लौटते हुए किंग खान को


Click it and Unblock the Notifications
