..................... Paulo Coelho ने शाहरुख खान के बारे में कही थी ऐसी बात, जवाब में शाहरुख खान ने कह दिया...|Shahrukh Khan responded on Paulo Coelho such comment| - Hindi Filmibeat

Paulo Coelho ने शाहरुख खान के बारे में कही थी ऐसी बात, जवाब में शाहरुख खान ने कह दिया...

Paulo Coelho

4 साल बाद फिल्म 'पठान' के साथ शाहरुख खान ने बॉलीवुड में वापसी की है। इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार एक्शन हीरो के तौर पर नजर आए हैं। रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ ही जॉन अब्राहम ने भी काम किया है। वहीं सलमान खान भी इस फिल्म में टाइगर के कैमियो रोल में नजर आए थे। शाहरुख खान के फैंस सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैले हुए हैं। ब्राजीलियन लेखक Paulo Coelho भी शाहरुख खान के मुरीद हैं। 'पठान' के हिट होने के बाद मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ और उनसे मिलने आए शाहरुख खान का एक वीडियो शाहरुख ने खुद ही ट्वीट किया था। इस ट्वीट Paulo Coelho ने रीट्वीट किया।

ब्राजिलियन लेखक ने की तारीफ :

ब्राजिलियन लेखक ने की तारीफ :

शाहरुख खान की भीड़ वाली वीडियो को रिट्वीट करते हुए Paulo Coelho ने लिखा, 'किंग, लीजेंड, फ्रेंड और इन सबसे बढ़कर एक महान एक्टर।' इसके बाद Paulo Coelho ने () में लिखा है, 'पश्चिम में जो लोग उन्हें नहीं जानते हैं, उनसे मैं बस एक ही बात कहूंगा, माय नेम इज खान एंड आई एम नॉट अ टेररिस्ट।' बता दें कि Paulo Coelho ब्राजील के एक लोकप्रिय लेखक हैं। उनके इस ट्वीट से पता चलता है कि वह ना सिर्फ शाहरुख खान के फैन हैं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान के साथ उनकी काफी गहरी दोस्ती भी है।

शाहरुख ने दिया जवाब :

शाहरुख ने दिया जवाब :

Paulo Coelho के इस ट्वीट का जवाब शाहरुख खान ने इतने प्यार से दिया है कि फैंस उन पर प्यार बरसाए बिना नहीं रह पा रहे हैं। शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'तुम हमेशा बहुत दयालु हो मेरे दोस्त। चलो जल्दी मिलते हैं।' फैंस शाहरुख का यह अंदाज काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 'पठान' को प्रमोट करने के लिए शाहरुख खान ने बिल्कुल अलग ही अंदाज अपनाया था। वह किसी भी प्रमोशनल इवेंट पर ना जाकर, ट्विटर पर अपने फैंस के लिए #ASKSRK सेशन चला रहे हैं। जिसमें वह फैंस से दिल खोलकर बातें कर रहे हैं और उनके सवालों का जवाब बड़े ही मजेदार अंदाज में दे रहे हैं।

मुरीद हैं शाहरुख खान के :

मुरीद हैं शाहरुख खान के :

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि ब्राजिलियन लेखक Paulo Coelho ने शाहरुख खान की तारीफ की है। इससे पहले उन्होंने 2010 में आयी शाहरुख खान और करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' देखने के बाद भी शाहरुख की तारीफों के पुल बांधे थे। 2015 में उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा था, 'शाहरुख खान और करण जौहर को माय नेम इज खान के लिए बधाई। काश हम युरोप में आपकी और फिल्में देख पाते। मुझे इस फिल्म को देखने के लिए कई सालों तक इंतजार करना पड़ा है।'

Read more about: shahrukh khan paulo coelho
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X