..................... Shahrukh khan requests not to relate Eid with his patch up with Salman Khan - Hindi Filmibeat

शाहरुख ने कहा ईद को खान मिलाप से ना जोड़ें

बीते दिनों शाहरुख खान और सलमान खान के बीच गले मिलने की घबर ने काफी सारी सुर्खियां बटोंरीं और टीवी चैनलों की टीआरपी भी काफी बढ़ाई। हालांकि शाहरुख या सलमान खान ने इस बारे में किसी से बात नहीं की लेकिन मीडिया को अब कुछ समय के लिए एक ऐसी खबर मिल चुकी है जिससे जोड़कर वो आगे भी खबरें बनाते रहेंगे और लोग भी उनकी इन खबरों को दिल खोलकर पढ़ेंगे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ बेचारे शाहरुख खान जो कि अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं का कहना है कि ईद को कृपा करके इस खान मिलाप से ना जोड़ें।

शाहरुख खान हाल ही में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के दौरान मीडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान ये कहते हुए नज़र आए की कृप्या इस ईद को खान मिलाप से ना जोड़ें। शाहरुख खान ने ये भी कहा कि ये जो कुछ भी हुआ उसका कोई मतलब अपनी तरीके से ना निकालें। क्योंकि इसका कोई मतलब है ही नहीं। शाहरुख खान ने इसके अलावा अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के बारे मे बताते हुए कहा कि उनकी ये फिल्म बहुत ही एंटरटेनर है और फैमिली के लिेए है।

शाहरुख खान को पूरी उम्मीद है कि चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म लोगों को बेहद पसंद आएगी। और साथ ही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी जरुर मिलेगी। इसके अलावा शाहरुख खान ने चेन्नई एक्सप्रेस के निर्देशक रोहित शेट्टी की भी काफी तारीफें की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X