Shahrukh Khan से फैन ने मांग लिए 1 करोड़ रुपए, हंसने पर मजबूर कर देगा 'पठान' का जवाब!

शाहरुख खान जब जब आस्क एसआरके सेशन करते हैं वो अपने फैंस के हर तरह के सवाल के जवाब देते हुए नजर आते रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और एक फैन ने इतना अतरंगी सवाल पूछा और शाहरुख खान ने मजेदार जवाब देते हुए बोलती बंद कर दी। जी हां, शाहरुख खान से इस फैन एक करोड़ रुपए की डिमांड कर दी थी और इसके पीछे का कारण काफी चौकाने वाला है। दरअसल इस फैन का कहना था कि वो पठान कई बार देखकर आया है और अब उसको बदले में 1 करोड़ रुपए चाहिए।
जी हां, यूजर ने लिखा था, 'भाई 5 बार गया हू्ं पठान देखने, 700 करोड़ में से एक ही करोड़ दे दो।' इस पर रिएक्ट करते हुए शाहरुख खान लिखते हैं, ''भाई इतना रेट ऑफ रिटर्न नहीं मिलता शेयर बाजार पर भी नहीं।
इसे कुछ और बार देखें फिर देखते हैं...हा हा #पठान।'' शाहरुख खान का ये जवाब काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्मों की बात करें तो इस साल वो कुछ बड़े धमाके करने वाले हैं और इस लिस्ट में जवान और डंकी जैसी फिल्में शामिल हैं। शाहरुख खान ने काफी धमाकेदार वापसी पठान के साथ की है।
अटली की फिल्म जवान
साउथ के धमाकेदार निर्देशक अटली जवान को निर्देशित कर रहे हैं और इसके इंट्रो में ही पता चल गया था कि वो कितनी तगड़ी एक्शन फिल्म होने वाली है। इसको लेकर खुद शाहरुख खान भी काफी एक्साइटेड हैं।
राजकुमार हिरानी की डंकी
सुपरहिट डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ पहली बार शाहरुख खान ने नजर आने वाले हैं और डंकी को लेकर खबर है कि ये एक शानदार कॉमेडी होने वाली है। हालांकि फिल्म कैसी होगी ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications