Video- शाहरुख खान ने दोहराया 'जवान' वाला सीन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को किया किडनैप

शाहरुख खान ने जब जवान से धमाका किया था तो सभी हिल गए थे। फिल्म की शुरुआत में ही एक ट्रेन हाइजैक सीन ने कहर था दिया था। इस दौरान शाहरुख खान ने लोगों को किडनैप करके आलिया भट्ट की मांग की थी।
हालांकि अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान ने सच में आलिया को किडनैप कर लिया है और उनके साथ साथ रणबीर कपूर को भी उठा लिया है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि ये एक फिल्म का सीन है तो रुक जाइए, दरअसल ये एक स्टील ब्रांड के विज्ञापन के लिए साथ आए हैं।
शाहरुख खान ने विज्ञापन के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से हाथ मिलाया है। इस एड में आप देखेंगे कि शाहरुख आजाद लुक में हैं, रणबीर कपूर को बर्फी और आलिया भट्ट भट्ट को स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शनाया के रूप में दिखाया गया है।
इस वीडियो को देखने के बाद खुश होने वाले हैं और जाहिर है कि आपको जवान की याद आने वाली है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि मेट्रो वाला सीन है आज़ाद ने बर्फी और शनाया को बंधक बनाया हुआ है।
शाहरुख खान इसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र के शिव से लेकर संजू और रॉकेट सिंह के नाम से बुलाते हैं। जहां भट्ट को डिस्को दीवाने गाने की शनाया की तरह लाल मिडी ड्रेस पहने देखा जा सकता है, वहीं कपूर ने बर्फी लुक अपनाया। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हुए हैँ। एक ने लिखा, ''रुगता स्टील की आधी संपत्ति चली गई होगी विज्ञापन बनवाने में।''
एक का कहना है, ''लास्ट वाली लाइन में रणबीर कपूर मस्त हैं।'' एक ने लिखा, ''रणबीर फिर से कह रहे हैं कि बर्फी बहुत प्यारी थी।'' एक ने लिखा, ''इसमें रणबीर सबसे प्यारे लग रहे थे।''
एक का कहना था, ''जब जवान की मुलाकात शनाया और बर्फी से हुई।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि शाहरुख, आलिया और रणबीर की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











